उत्तराखंड के मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में छिटपुट स्थानों पर तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने उधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम की चेतावनी को देखते हुए पर्वतीय इलाकों में आज कई स्कूल और आंगनवाडी केंद्र बंद रहे। इस बीच राज्य के कई स्थानों पर बारिश हो रही है। वर्षा और भूस्खलन के कारण उंचाई के स्थानों को जोडने वाले कई मार्ग अवरूद्ध हो गए हैं। सडकों को खोलने के लिए प्रयास जारी हैं।