त्रिपुरा विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र राजधानी अगरतला में शुरू हुआ

त्रिपुरा विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र राजधानी अगरतला में शुरू हुआ

त्रिपुरा विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र आज राजधानी अगरतला में शुरू हुआ। वरिष्‍ठ भाजपा नेता और मुख्‍यमंत्री डॉ. माणिक साहा के नेतृत्‍व में इस वर्ष मार्च में दूसरी बार भाजपा के सत्‍ता में आने के बाद यह पहला बजट सत्र है।

राज्‍य के वित्‍त मंत्री प्रणाजीत सिंह राय ने छह सौ 11 करोड 30 लाख का घाटा बजट पेश किया। उन्‍होंने कहा कि वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए कुल बजट का आवंटन 27 हजार छह सौ 54 करोड 40 लाख रुपये किया गया है। यह आवंटन 2022-23 से नौ दशलमव 87 प्रतिशत अधिक है।

Related posts

Leave a Comment