मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत में 19 जनवरी से शीत लहर से राहत मिल सकती है, क्योंकि पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में दो नये पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। पहला पश्चिम विक्षोभ कल रात से इस क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है, लेकिन दूसरा 20 जनवरी से आ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि इनके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल से 20 तक हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और दिल्ली के कुछ या अधिक भागों में कल तक शीत लहर की स्थिति का पूर्वानुमान है। उत्तर प्रदेश तथा बिहार के छिटपुट क्षेत्रों में 19 जनवरी तक शीत लहर का प्रकोप रह सकता है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...