ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने रक्षा सौदे के मध्यस्थ संजय भंडारी को भारत प्रत्यर्पित करने की स्वीकृति दे दी है। भंडारी केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन-शोधन और कर चोरी मामले में आरोपी है। वह न्यायालय को दिए गए जुर्माने पर जमानत पर रिहा है। लंदन के एक न्यायालय ने भगौड़े हथियार व्यापारी को भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया था। इसके दो महीने बाद गृहमंत्री ने इस महीने की बारह तारीख को उसके प्रत्यर्पण के आदेश पर हस्ताक्षर किये। न्यायालय और गृहमंत्री द्वारा जारी किए गए दो प्रत्यर्पण आदेशों के विरूद्ध भंडारी 14 दिनों के भीतर याचिका दायर कर सकता है। भंडारी स्विस विमान निर्माता पिलेट्स विमान से 2009 में दो हजार नौ सौ 85 करोड़ रुपये के 75 पीसी-7 प्रशिक्षण विमान खरीद सौंदे में भ्रष्टाचार का आरोपी है। 2019 से इस मामले में भंडारी पर जांच चल रही है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...