इंग्‍लैंड के नए वित्‍तमंत्री जेरेमी हंट ने सरकार के आर्थिक पैकेज के अधिकांश फैसलों को बदला

इंग्‍लैंड के नए वित्‍तमंत्री जेरेमी हंट ने सरकार के आर्थिक पैकेज के अधिकांश फैसलों को बदला

ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने कुछ सप्ताह पहले घोषित आयकर में कटौती सहित अधिकांश आर्थिक पैकेज को पलट दिया है।

जेरेमी हंट ने कहा कि वह प्रमुख ऊर्जा नीति और सार्वजनिक व्यय में कटौती नहीं करने के वादे के साथ नई प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस द्वारा शुरू की गई कर कटौतियों को निरस्त कर रहे हैं।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने छह सप्ताह से भी कम समय तक वित्त मंत्री रहे क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त कर दिया था और इस पद पर पूर्व विदेश और स्वास्थ्य मंत्री जेरेमी हंट को नियुक्त किया था।

नए फैसलों के अंतर्गत, घरों और व्यवसाय के लिए दो वर्ष के ऊर्जा सहयोग योजना पर सौ अरब पॉउंड से अधिक खर्च की यह योजना अब अगले साल अप्रैल में समाप्त कर दी जायेगी। इसके स्थान पर दूसरी योजना लायी जायेगी।

23 सितंबर को घोषित कर कटौती योजना से ब्रिटेन की मुद्रा पाउंड में रिकॉर्ड गिरावट आई थी। इससे बैंक ऑफ इंग्लैंड को आपात कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ा था।

Related posts

Leave a Comment