संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस आज तीन दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इस वर्ष जनवरी में दूसरी बार कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
एंटोनियो गुतेरस अपनी यात्रा के पहले दिन मुम्बई आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे आईआईटी मुम्बई में संयुक्त राष्ट्र- भारत साझेदारी विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।
20 अक्तूबर को एंटोनियो गुतेरस गुजरात के केवड़िया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली से संबंधित पुस्तिका मिशन लाइफ, इसके लोगो और टैगलाइन के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। वे एकता प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और गुजरात के मोढेरा में सौरग्राम और सूर्यमंदिर भी देखने जाएंगे। विदेश मंत्रालय सुब्रह्यमण्यम जयशंकर का एंटोनियो गुतेरस के साथ जी-20 की भारत की अध्यक्षता और बहुपक्षवाद सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करने का भी कार्यक्रम है।