असम में आठ उग्रवादी गुटों ने आज गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सामने हथियार डाल दिए हैं। इनमें 1182 उग्रवादियों ने हथियार डाले, जिसमें बडी तादाद में अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद शामिल थे।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सभी असंतुष्ट लोगों को शांति प्रक्रिया में लाने के सरकार के प्रयासों से फायदा हुआ है और इन उग्रवादी गुटों ने समाज की मुख्यधारा में आने के लिए हथियार डाल दिए हैं। मुख्यमंत्री ने परेश बरुआ के नेतृत्व वाले उल्फा गुट से भी बातचीत के लिए आगे आने की अपील की।