आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 23 दिसंबर 2021

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 23 दिसंबर 2021

मेष राशि: समय पर आर्थिक सहायता मिलने से रुके कार्य पूरे होंगे. भाइयों की मदद से सरकारी बाधा दूर होगी. चिकित्सा से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे. निवेश करने में सावधानी रखें. किसी विशेष कार्य को पूर्ण करने के साथ ही अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे. संतान के संबंध में कुछ चिंता बनी रहेगी. संतान के कैरियर या शैक्षणिक कोई समस्या सामने आएगी, उसके निराकरण का प्रयास जरूर करें.

वृषभ राशि: भाइयों के साथ तालमेल स्थापित होगा। भवन भूमि के सौदों में जल्दबाज़ी न करें। पारिवारिक आयोजनों में शामिल होंगे। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी, लंबी यात्रा के योग हैं। नई संपत्ति प्राप्त करने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोग मशहूर हस्तियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रयास कर सकते हैं और सामाजिक सर्किट में कौन है। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सही भोजन करना महत्वपूर्ण होगा।

मिथुन राशि: लम्बे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या आज बड़ा रूप ले सकती है. धैर्य रखें. समझदारी से मुश्किलों का सामना करें. धन कोष में वृद्धि होगी. निजी कार्य लम्बित रहेंगे. प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे. ये आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोलेंगे. संतान की कोई शिकायत प्राप्त हो सकती है. ऐसा हो तो संतान को डांटे नहीं बल्कि समझाबुझाकर मामला निपटाने की कोशिश करें.

कर्क राशि: कार्य विस्तार का समय है. जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी. बिना कारण क्रोध करने से बचें. अध्ययन के लिए विशेष उपकरण की प्राप्ति होगी. नए दोस्त बनेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. परिवार में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कायदे बनाएंगे. संतान संबधी सुख जरूर मिल सकता है. संतान के कैरियर या शिक्षा संबंधी कोई समस्या हल हो सकती है.

सिंह राशि: भवन भूमि से सम्बंधित कार्य पूरे होंगे. मन की व्यथा दूर होगी. मानसिक तनाव के कारण अशांत रहेंगे. संतान की शिक्षा के प्रति लापरवाही न करें. संतान की शिक्षा या कैरियर संबंधी हर जरूरतें आज अवश्य पूरी करें. घर की साज सज्जा पर खर्च होगा. आज परिवार में किसी विवाह योग्य व्यक्ति के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा.

कन्या राशि: ज़रूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे. माता पिता के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी. व्यापार में लाभ होगा. भवन भूमि से सम्बंधित कोई नया कार्य होगा. कर्मचरियों से परेशान रहेंगे. आज का दिन आपको शुभ परिणाम देगा. समाज में आपके योगदान व काम की बहुत अधिक प्रशंसा होगी. संतान संबंधी कोई समस्या सामने आ सकती है, उसके निराकरण के लिए प्रयास करें.

तुला राशि: अपनी बारी की प्रतीक्षा करें, समय सब को जवाब देगा. अपने अनुभव से आगे बढ़ेंगे. निजी जीवन में कठोर फ़ैसले लेने होंगे. विवाह प्रस्ताव सार्थक होंगे. मेहमानों का आगमन होगा. मांगलिक कार्य की योजनाएं बनेंगी. आज का दिन आपके भाग्य में वृद्धि करेगा.

वृश्चिक राशि: किसी विशेष कार्य को करने के पूर्व पूर्ण जानकारी रखें, जल्दबाज़ी न करें. अपनी वाणी को मधुर रखें, व्यवहार में नम्र बनें. न्याय विभाग से जुड़े लोग आज जरूर उन्नति करेंगे. संतान से संबंधित कोई सुख प्राप्त हो सकता है. राजनैतिक और सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी आपके मनोबल को और बढ़ाएगा.

धनु राशि: सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. नए सम्बंध बनेंगे. संतान की उन्नति होगी. भाइयों से सम्बंध मधुर होंगे. घर की साज सज्जा पर धन लगेगा. दोस्तों के साथ यात्रा सुखद रहेगी. आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा. अपने परिजनों के साथ बैठकर दुख सुख साझा करेंगे.

मकर राशि: अपने निजी कार्यों में दूसरों का दख़ल बंद करें. लोग आप का ग़लत उपयोग कर रहे हैं. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. ज़मीन जायदाद से जुड़े कार्य सहज पूरे होंगे. न्याय पक्ष मज़बूत होगा. संतान को कोई शैक्षिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती है जिससे आपको गर्व का अनुभव होगा. संतान से संबंधित कोई समस्या भी सामने आ सकती है. आर्थिक विवाद आज हल होने के योग हैं. अटके हुए काम धीरे धीरे प्रगति की ओर बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण काम से संबंधित यात्रा हो सकती है.

कुम्भ राशि: घर के कार्यों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. अपनी आदतों को बदलें. जीवनसाथी के साथ व्यवहार को दुरस्त करें. किसी को धोखा देने से बचें. परिवार में मांगलिंक कार्यों की रुपरेखा बनेगी. कोई महत्वपूर्ण व शुभ सूचना प्राप्त होगी. किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होंगी. संतान से संबंधित कोई सुख जरूर प्राप्त होगा. संतान की दिक्कत सामने आए तो उसके तुरंत निराकरण का प्रयास करें.

मीन राशि: दिन उपयुक्त है. प्रशासन से जुड़े लोग उन्नति प्राप्त करेंगे. समाज में आप की कीर्ति होगी. किसी संत का मार्गदर्शन आगे आने में सहायक होगा. गले से सम्बंधित पीड़ा होगी. परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा. प्रॉपर्टी के किसी काम को लेकर कोई नजदीकी यात्रा का प्लान बनेगा जोकि फायदेमंद साबित होगा.

Related posts

Leave a Comment