एशियाई खेलों में भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन की खबर सभी अखबारों के पहले पन्ने पर प्रकाशित की गई है। जनसत्ता की सुर्खी है – पहली बार सौ पार, एशियाई खेलों में भारत ने रचा इतिहास, अब तक एक सौ सात पदक। दैनिक ट्रिब्यून लिखता है – सोने से चमके हरियाणा, हिमाचल, पंजाब के खिलाडी। राष्ट्रीय सहारा के शब्द है – बेटियों ने रचा इतिहास, सौवां पदक कबड्डी से।
मोटे अनाज से बने उत्पादों पर अब टैक्स नहीं देशबंधु की सुर्खी है। दैनिक भास्कर लिखता है – मोटे अनाज पर जी.एस.टी 18 प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत हुआ। राजस्थान पत्रिका के शब्द हैं- सर्दियों में लें बाजरे का आनंद, मिलेट्स के खुले आटे पर नहीं लगेगा जी.एस.टी.।
इस्राइल पर हमास का बडा हमला, सौ की मौत नवभारत टाइम्स सहित सभी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित की है। रॉकेट हमले की आड में घुसे लडाके दैनिक जागरण की सूर्खी है।
तापमान गिरने के साथ राजधानी में गहरा सकता है प्रदूषण का संकट – जनसत्ता ने कहा है। नवभारत टाइम्स लिखता है – आ गये सांसों पर पहरे वाले दिन, दस दिनों तक राजधानी की हवा खराब रहने की आशंका।
दो साल में सौर ऊर्जा कारोबार चार गुना बढा, भारत में बारूद का बाजार भी तेज दैनिक भास्कर की खबर है।
ए.आई. से लैस होकर हमले कर रहे साइबर अपराधी, भारत भी बडा टारगेट – राजस्थान पत्रिका की खबर है।
मिंग-21 आज आखिरी बार एयर शो में संगम के आसमान पर गरजेगा, भारतीय वायु सेना में 1963 में शामिल किया गया था।