जम्मू कश्मीर में, रियासी जिले के कौरी इलाके में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल ने कल उस समय एक और उपलब्धि प्राप्त की, जब उसके ऊपरी डेक का निर्माण कार्य गोल्डन जॉइंट के साथ पूरा किया गया। गोल्डन ज्वाइंट अब इंजीनियरों के लिए पुल पर ट्रैक बिछाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस पर रेलवे लाइन बिछने के साथ ही आजादी के बाद पहली बार कश्मीर शेष भारत के साथ रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा। यू.एस.बी.आर.एल. कोंकण रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र माही ने बताया कि इंजीनियरों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरकार उन्होंने भारत के लोगों के समक्ष इंजीनियरी का चमत्कार कर दिखाया। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च है। उन्होंने कहा कि यह पुल एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...