दिल्‍ली, राजस्‍थान, तमिलनाडु और मेघालय में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान कल से खुल रहे हैं

दिल्‍ली, राजस्‍थान, तमिलनाडु और मेघालय में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान कल से खुल रहे हैं

देश में कोविड के घटते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में कल से स्कूल और शैक्षणिक संस्थान खोले जा रहे हैं।

दिल्ली सरकार ने स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। दिल्‍ली सरकार ने शिक्षण संस्‍थान दो चरणों में खोलने की घोषणा की है। कक्षा नवीं से 12वीं के स्‍कूल कल से जबकि छठी से आठवीं कक्षा के स्‍कूल 8 सितंबर से फिर से खुलने की संभावना है। इस दौरान स्‍कूलों में अधिकतम 50 प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति होगी।

तमिलनाडु सरकार ने भी कल से नवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्‍कूल खोले जाने की घोषणा की है। शुरुआत में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाएं लगेंगी।

राजस्थान में भी पिछले साल अप्रैल के बाद अब कल से स्कूल खुल रहे हैं।

मेघालय में शहरी क्षेत्रों में सभी कॉलेज फिर से खुलेंगे, नौंवी से बारहवीं कक्षाओं की पढ़ाई स्‍कूलों में आरंभ हो जाएगी।

Related posts

Leave a Comment