सलामी बल्लेबाज विल यंग और कप्तान टॉम लैथम के शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने मेजबान और गत चैम्पियन पाकिस्तान को चैम्पियंस ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में बुधवार को 60 रन से हरा दिया। यंग ने 113 गेंद में 107 रन बनाये जबकि लैथम 118 रन पर नाबाद रहे जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पांच विकेट पर 320 रन बनाये। ग्लेन फिलिप्स ने नेशनल स्टेडियम पर खेले गए मैच में 39 गेंद में 61 रन बनाये। पाकिस्तान के शीर्षक्रम के बल्लेबाज बाबर आजम (90 गेंद में 64 रन), मोहम्मद रिजवान (14 गेंद में तीन रन) और सउद शकील (19 गेंद में छह रन) प्रभावित नहीं कर सके। मेजबान टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर आउट हो गई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे फखर जमां 41 गेंद में 24 रन ही बना सके।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...