आइसलैंड के दक्षिण पश्चिम में रेक्जेन्स प्रायद्वीप पर वर्ष 2021 के बाद से पांचवी बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ

आइसलैंड के दक्षिण पश्चिम में रेक्जेन्स प्रायद्वीप पर वर्ष 2021 के बाद से पांचवी बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति और विस्फोट के सटीक स्थान का आकलन करने के लिए एक तट रक्षक हेलीकॉप्टर भेजा गया है। माना जा रहा है कि यह विस्‍फोट ग्रिंडाविक शहर के उत्तर में शुरू हुआ था।

देश के मौसम विभाग ने कहा कि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि लावा कहां से निकल रहा था या किस दिशा में बह रहा था। प्रायद्वीप पर आखिरी विस्फोट पिछले साल 18 दिसंबर को स्वार्टसेंगी ज्वालामुखी में हुआ था।

Related posts

Leave a Comment