राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में शीतलहर का कहर जारी, अगले तीन दिनों तक कडाके की ठंड की स्थिति बनी रहेगी

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में शीतलहर का कहर जारी है। आज सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर भारत में घने से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी हिस्सों में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रहेगी। तीन दिनों के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। आज सुबह दिल्‍ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी की दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक आज सुबह सात बजे 3 सौ 98 दर्ज किया गया।

दिल्‍ली हवाई अड्डे ने बताया कि घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। यात्रियों को ताजा उड़ान सूचना के लिए संबंधित एयरलाइन कंपनियों से संपर्क करने को कहा गया है।

Related posts

Leave a Comment