भारत और मालदीव के बीच उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की पहली बैठक आज माले में सम्पन्न हुई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि बैठक में विस्तृत मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें भागीदारी बढाने और जारी विकास सहयोग परियोजनाओं को तेजी से लागू करने के लिए कदम उठाने पर द्विपक्षीय सहयोग शामिल है।
भारतीय विमानन परिचालन प्रदाताओं द्वारा मानवीय और चिकित्सा सेवाओं का संचालन जारी रखने के बारे में परस्पर व्यावहारिक हल ढूंढने के लिए दोनों पक्षों ने विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि उच्चस्तरीय कोर ग्रुप की अगली बैठक भारत में आयोजित कराने पर भी सहमति बनी।