अमेरिका ने रूस पर नए वित्तीय प्रतिबंध लगाए

अमेरिका ने रूस पर नए वित्तीय प्रतिबंध लगाए

अमेरिका ने रूस के सबसे अमीर व्यापारियों में शामिल व्लादिमीर पोटानिन और वाणिज्यिक बैंक- रोसबैंक को लक्ष्य बनाकर रुस पर नए वित्तीय प्रतिबंध लगाए हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कल कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी व्लादिमीर पोटानिन, उनके परिवार तथा उनकी कंपनी इंटररोस के तीन सदस्यों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अमेरिका ने कहा कि रूस के पूर्व उप प्रधानमंत्री पोटेनिन का राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधा संबंध है।

इसके अलावा, अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने रूस स्थित वाणिज्यिक बैंक, रोसबैंक को काली सूची में डाल दिया है। मंत्रालय ने बताया कि व्लादिमीर पोटानिन ने इस वर्ष रोसबैंक के साथ-साथ देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक रूसी वीटीबी की 17 सहायक कंपनियों का भी अधिग्रहण किया था।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सरकार के नियंत्रण वाली रूसी रेलवे के निदेशक मंडल के सदस्यों, सरकारी अधिकारियों सहित मॉस्को के गवर्नर और उनके परिवार के सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। प्रतिबंधों के अंतर्गत इन सभी लोगों और संस्थाओं की अमेरिका में संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है, तथा अमेरिकी नागरिकों की उनसे वित्तीय लेन-देन पर रोक लगा दी है।

Related posts

Leave a Comment