अमेरिका और कनाडा में कडाके की ठंड से अब तक 38 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से 34 लोग अमेरिका के थे। अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य का बफलो शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है।
कनाडा के पश्चिमी प्रांत ब्रिटिश कोलम्बिया में मेरिट शहर के पास बर्फीली सड़क पर एक बस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई।
अमेरिका में लाखों घरो में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है और हजारों उडानें रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में ठंड का प्रकोप कम हो जाएगा।