अफगानिस्तान में तालिबान ने फराह प्रांत से 340 राजनीतिक कैदी रिहा

अफगानिस्तान में तालिबान ने फराह प्रांत से 340 राजनीतिक कैदी रिहा

अफगानिस्तान में तालिबान ने फराह प्रांत से 340 राजनीतिक कैदियों को रिहा कर दिया है। शमशाद समाचार प्रसारक के अनुसार 40 कैदियों को केन्द्रीय उरुज्गान प्रांत से रिहा कराया गया। तालिबान के नेता हिबातुल्लाह आखुंदजादा ने गुरूवार को सभी अफगान जेलों से राजनीतिक बंदियों को रिहा करने का आदेश दिया था। तालिबान के नियंत्रण के बाद से अफगानिस्तान कई दशकों में सबसे बड़े संकट से जूझ रहा है। तालिबान के अत्याचारों के कारण लोग देश छोड़कर भागने को मजबूर हो गए हैं। काबुल हवाई अड्डे पर ऐसे लोगों की भारी भीड़ है जो देश छोड़कर जाना चाहते हैं।

Related posts

Leave a Comment