अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के कार्यालय के बाहर हुए बम विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गये। यह हमला कल उस समय हुआ जब बमधारक मंत्रालय की इमारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस इलाके में तुर्किये और चीन समेत कई देशों के दूतावास हैं। इस्लामिक स्टेट से जुडे स्थानीय गुट आईएसआईएसके ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। काबुल पुलिस ने इस हमले को कायरतापूर्ण बताया और कहा कि दोषियों को सजा दी जाएगी। पिछले साल तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद अफगानिस्तान में दर्जनों बम विस्फोट हो चुके हैं और अधिकतर हमलों की जिम्मेदारी आईएसआईएसके ने ही ली है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...