राष्ट्र आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानंद आध्यात्म और देशभक्ति से परिपूर्ण विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। स्वामी जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।
उप-राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी जी का जीवन विश्वभर के लोगों को भौतिक सुखों से हटकर मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी जी का जीवन राष्ट्रभक्ति और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।