गोवा में संघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की आगामी बैठक की सभी तैयारियां हो चुकी है। यह बैठक आज और कल होगी। चीन और पाकिस्तान समेत संघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने की संभावना है। विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर बैठक में भाग लेने के लिए गोवा पहुंच चुके है। वे रुस और चीन के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। विदेश मंत्रियों की इस बैठक में भारत और अन्य सदस्य देशों को बहुपक्षीय सहयोग तथा विवादित मुद्दों पर चर्चा का मंच उपलब्ध होगा। संघाई सहयोग संगठन आठ सदस्य देशों का बहुपक्षीय संगठन है, जिसकी स्थापना 15 जून 2001 को संघाई में हुई थी। संगठन के सदस्य देशों में भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रुस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान औऱ उज्बेकिस्तान शामिल हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...