विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स के पहले दौर में आज भारतीय खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोडी का मुकाबला अंकिता रैना और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी से होगा।
महिला डबल्स में सानिया मिर्जा ने अपनी जोड़ीदार के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि पुरूष डबल्स में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी को पहले दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा।
