देश में एक लाख से अधिक की आबादी वाले सभी गांवों में नल के जरिए पानी की आपूर्ति शुरू

केन्‍द्र सरकार ने कहा है कि देश में एक लाख से अधिक की आबादी वाले सभी गांवों में नल के जरिए पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। जल शक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने एक ट्वीट में कहा कि जल जीवन मिशन ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों तक नल के जरिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले जल जीवन मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 अगस्‍त 2019 को की थी।

पिछले 23 महीनों के दौरान जल जीवन मिशन के तहत चार करोड़ पचास लाख ग्रामीण परिवारों को नल के जरिए पानी की आपूर्ति की जा चुकी है। गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाले इस अभियान से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया है। करीब पचास हजार ग्राम पंचायतें हर घर जल अभियान से जुड़ चुकी हैं।

Related posts

Leave a Comment