महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि राज्य के सभी चार कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के विद्यार्थियों को फीस में छूट दी जाएगी। राज्य के कृषि मंत्री दादा भूसे ने आज एक बयान जारी कर कहा कि इस फैसले से राज्य के करीब 45 हजार विद्यार्थियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थी जिनके माता-पिता की कोरोना काल में मौत हो गई है उनकी पूरी फीस माफ कर दी जाएगी।
कृषि मंत्री ने सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ बैठक के बाद कहा कि विद्यार्थियों को फीस नहीं भरने की स्थिति में लेक्चर सत्र में भाग लेने अथवा परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा।