नेटरैक्‍स इंदौर में 11 किलोमीटर 300 मीटर लंबे विश्‍वस्‍तरीय हाईस्‍पीड ट्रैक का वर्चुअल शुभारंभ

भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज नेटरैक्‍स इंदौर में 11 किलोमीटर 300 मीटर लंबे विश्‍वस्‍तरीय हाईस्‍पीड ट्रैक का वर्चुअल शुभारंभ किया। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह इस तरह का एशिया में सबसे लंबा ट्रैक है। उन्‍होंने कहा कि इसे अत्‍यधिक महंगी कारों और अन्‍य श्रेणी के वाहनों की अधिकतम गति क्षमता का परीक्षण करने के लिए उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी उपस्थि‍त थे।

Related posts

Leave a Comment