आसियान क्षेत्रीय मंच ने भविष्‍य की योजनाओं और प्रयासों के बारे में विचार विमर्श किया

आसियान क्षेत्रीय मंच – ए.आर.एफ. ने आज पिछले वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की और भविष्‍य की योजनाओं और प्रयासों के बारे में विचार विमर्श किया। विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों की सचिव रीवा गांगुली दास ने इस बैठक में वर्चुअल माध्‍यम से भाग लिया। ए.आर.एफ. के 27 सदस्‍य भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान वरिष्‍ठ अधिकारियों ने कोविड महामारी, आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, दक्षिण चीन सागर, म्‍यामां और कोरियाई प्रायद्वीप के घटनाक्रमों सहित कई क्षेत्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

सचिव ने इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सहयोग के लिए आसियान देशों के नेतृत्‍व में ब्रूनेई दारूस्‍सलाम के विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। समुद्री सुरक्षा के लिए बढ़ते पारंपरिक और अपारंपरिक खतरों का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने हिन्‍द प्रशांत, भारत के हिन्‍द प्रशान्‍त समुद्री पहल और हिन्‍द प्रशान्‍त नीतियों के लिए आसियान देशों की विचारधारा पर आधारित कार्यों को करने की आवश्‍यकता पर जोर दिया।

Related posts

Leave a Comment