UNSC ने अफगानिस्‍तान के कंधार में शिया मस्जिद पर आतंकी हमले की कडी निंदा की, IS ने हमले की जिम्‍मेदारी ली

UNSC ने अफगानिस्‍तान के कंधार में शिया मस्जिद पर आतंकी हमले की कडी निंदा की, IS ने हमले की जिम्‍मेदारी ली

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान के कन्धार प्रांत में शिया मस्जिद पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। कल शुक्रवार की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट में 47 लोग मारे गए थे और 70 घायल हुए थे। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक वक्तव्य में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने सभी प्रकार के आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर चुनौती बताया। सदस्यों ने आतंकवाद प्रायोजित करने वालो, आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने वालों और इनके लिए धन मुहैया कराने वालों को जवाबदेह ठहराने और न्याय के कठघरे में लाने पर बल दिया।

Related posts

Leave a Comment