हिमाचल प्रदेश में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ सप्‍ताह भर का कुल्‍लू दशहरा शुरू

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के ढालपुर दशहरा मैदान पर भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा शुरू होने के साथ कल एक सप्ताह का पारंपरिक दशहरा महोत्सव शुरू हो गया। श्रद्धालुओं की दो सौ से अधिक पालकी और हज़ारों अनुयायी महोत्सव में भाग ले रहे हैं। पूरी कुल्लू घाटी अगले सात दिनों तक ढोल और नगाड़ों तथा आध्यात्मिक संगीत से गूंजती रहेगी और श्रद्धालु 21 अक्तूबर तक कुल्लू में शिविरों में रहेंगे। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दिए जलाकर दशहरा महोत्सव का उद्घाटन किया।

Related posts

Leave a Comment