छत्तीसगढ़ में बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में माओवादियों के हमले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस-आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दर राज ने बताया कि सुरक्षा बलों के काडेमेता शिविर से छह सौ मीटर की दूरी से माओवादियों ने 45वीं बटालियन के आईटीबीपी कर्मियों पर उस समय हमला किया जब वे तलाश अभियान पर थे। हमले के बाद माओवादी जवानों से ए के-47 राइफल, दो बुलट प्रूफ जाकेट और एक वॉकीटॉकी छीन कर ले गए। पुलिस ने इलाके से नक्सलियों को खदेडने के लिए इलाके में तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में माओवादियों के हमले में ITBP के दो जवान शहीद
