महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के 1.6 किलोमीटर लम्बे मार्ग का उद्घाटन किया। यह मार्ग सीताबर्दी – कस्तूर चंद पार्क के बीच शुरू किया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर फ्रीडम पार्क का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि एलिवेटिड मेट्रो रेल के नीचे सौन्दर्यकरण का कार्य किया जाना चाहिये।
इस अवसर पर सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण के प्रस्ताव को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की अनुमति के लिए भेजा गया है। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि नागपुर मेट्रो अपने प्रचालन के लिए 65 प्रतिशत सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागपुर मेट्रो परियोजना का कार्य इस वर्ष दिसम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा।