मेष राशिफल: सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। लेकिन, उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है।
वृषभ राशिफल: कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे।
मिथुन राशिफल: धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी।
कर्क राशिफल: रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें।
सिंह राशिफल: नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।
कन्या राशिफल: नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बडों से मार्गदर्शन सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
तुला राशिफल: आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होगे। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आपनी आदतों को सुधारें, ऐसा करने से आपके अपने जो आपसे दूर हो गए हैं, वे पुन: आपके साथ आ सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: भाग्योदय की संभावना के बीच कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। है। उचित होगा जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे।
धनु राशिफल: नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। नौकरी में बदलाव के योग के बीच राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुक्सान हो सकता है।
मकर राशिफल: आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन, मानसिक अस्थिरता रहेगी। जिन लोगों की आपने मदद की थी आज वही आप का विरोध करेंगे। सुख सुविधा पर खर्च संभव है।
कुंभ राशिफल: वैचारिक मतभेद दूर होंगे। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। मांगलिक खर्च संभव है।
मीन राशिफल: बीती-बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
