प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी के निमंत्रण पर 30-31 अक्टूबर 2021 तक 16वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रोम पहुंचे। शिखर सम्मेलन की थीम ‘जनता, पृथ्वी और समृद्धि’ है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रोम पहुंचे। प्रधानमंत्री का इटली में इटली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और इटली में भारत के राजदूत ने स्वागत किया।
