बिहार में पंचायत चुनाव का आज दूसरा चरण शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। राज्य में पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम मशीन का प्रयोग हुआ। आज के मतदान के बाद सत्तर हजार से अधिक उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है।
आज लगभग पचपन प्रतिशत मतदान हुआ। पटना, रोहतास और नालंदा सहित चौंतीस जिलों में छह सौ बानवें ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हुआ।
वोटों की गिनती एक और दो अक्तूबर को होगी। अब तक तीन हजार चार सौ दो उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। तीसरे चरण के लिए आठ अक्तूबर को मतदान होगा।
