ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख 19 हजार हो गई

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख 19 हजार हो गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार ब्रिटेन में हर 540 पर एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। इनमें से लगभग सभी मामले अधिक संक्रामक डेल्टा वैरिएंट के हैं। ब्रिटेन के मंत्री मार्क ड्रेकफोर्ड ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट के कारण कोविड की तीसरी लहर चल रही है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविड वैक्सीन की एक डोज लेने पर भी दोबारा संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने की आशंका लगभग 75 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

Related posts

Leave a Comment