उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

भारत जर्मनी रक्षा साझेदारी वार्ता

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए इसे स्नातक छात्रों के लिए परिवर्तन, चिंतन और जिम्मेदारी का एक निर्णायक क्षण बताया। ऋषिकेश को चिंतन और उपचार के वैश्विक केंद्र और हिमालय के प्रवेश द्वार के रूप में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा वातावरण दीक्षांत समारोह की गंभीरता को और भी गहरा कर देता है। सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि दीक्षांत समारोह न केवल वर्षों के अनुशासित प्रयास और त्याग…

Read More

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा- बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत-अफ्रीका भागीदारी बहुत महत्‍वपूर्ण

लद्दाख बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी उद्घाटन

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया है कि ऐसे समय में जब विश्‍व जटिल भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है उसमें भारत-अफ्रीका भागीदारी बहुत महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि आज भारत की विदेश नीति में अफ्रीका का महत्‍वपूर्ण स्‍थान है और भारत ने अफ्रीका में अपनी राजनयिक उपस्थिति का विस्‍तार किया है। विदेश मंत्री ने ये बात भारत-अफ्रीका शिखर सम्‍मेलन के लिए आज लोगो, विषय और वेबसाइट जारी करते हुए कही। यह सम्‍मेलन 28 से 31 मई तक नई दिल्‍ली आयोजित किया जाएगा। सम्‍मेलन के बारे में जानकारी…

Read More

भारत और मिस्र के बीच 11वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई

भारत मिस्र रक्षा समिति बैठक

भारत-मिस्र संयुक्त रक्षा समिति (जेडीसी) ने 20 से 22 अप्रैल, 2026 तक काहिरा में आयोजित अपनी 11 वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में सार्थक चर्चा की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) श्री अमिताभ प्रसाद ने किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय और रक्षा बलों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे। मिस्र के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा बलों और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। दोनों पक्षों ने पिछली संयुक्त रक्षा सम्मेलन बैठक के बाद से हुई प्रगति की व्यापक समीक्षा की। रक्षा सहयोग…

Read More

रक्षा मंत्री ने बर्लिन में अपने जर्मन समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ करने के उपायों पर चर्चा की

भारत जर्मनी रक्षा साझेदारी वार्ता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बर्लिन में जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसका उद्देश्य यूरोपीय राष्ट्र के साथ रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करना था। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। विशेष रूप से रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों यानी कि विशेषकर उन्नत एवं विशिष्ट प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके साथ ही, दोनों मंत्रियों ने सैन्य सहयोग को रणनीतिक साझेदारी के एक प्रमुख स्तंभ…

Read More