पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज समाप्त हो गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम 6 बजे तक 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पहले चरण में राज्य के 16 जिलों के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 3 करोड़ 60 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिला मतदाताओं ने बडी संख्या में मतदान में भाग लिया। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की उपस्थिति भी अच्छी रही। गांवों से लेकर शहरों तक, मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।…
Read MoreYou are here
- Home
- चुनाव अपडेट