आज बुद्ध पूर्णिमा है; राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर लोगों को शुभकामनाएं दी

बुद्ध पूर्णिमा शुभकामनाएं

आज बुद्ध पूर्णिमा है। आज के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्‍त‍ि और महापरिनिर्वाण हुआ था। उन्‍हें बिहार के बोधगया में महाबोधि वृक्ष के तले ज्ञान प्राप्‍ति‍ हुई थी।बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भारत, नेपाल, भूटान, म्‍यामां, थाईलैंड, तिब्बत, कोरिया, लाओ, वियतनाम, मंगोलिया, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और श्रीलंका में विशेष रूप से मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृहमंत्री अमितशाह ने बुद्ध पूर्णिमा पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

Read More