दुबई में ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट विश्वकप के अपने दूसरे अभ्यास मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम ने 153 रन का लक्ष्य सत्रह ओवर और पांच गेंद में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
उधर, अबू धाबी में ग्रुप ‘ए’ क्वालीफायर मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को 70 रन से पराजित किया। इसी ग्रुप के अन्य क्वालिफायर मैच में नामीबिया ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराया।
23 अक्टूबर से शुरू होने वाले सुपर-ट्वैल्व में क्वालीफायर की शीर्ष चार टीमें शामिल होंगी। भारत का पहला मैच 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के साथ होगा।