राजस्‍थान में भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय ने MSP पर गेहूं की खरीद का नया रिकार्ड स्‍थापित किया

राजस्‍थान में भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय ने न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर गेहूं की खरीद का नया रिकार्ड स्‍थापित किया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्‍य मे अब तक 22 लाख 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है जो अब तक का सर्वाधिक आंकडा है।

कोविड महामारी के प्रभाव के बावजूद निगम ने राज्य में पिछले साल रिकॉर्ड 22 लाख 25 हजार मीट्रिक टन गेंहू खरीदने का रिकॉर्ड बनाया था। कल पिछले साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। निगम के महाप्रबंधक संजीव भास्कर ने बताया कि अब तक 2 लाख 15 हजार किसानों का गेहूं खरीदा जा चुका है और 3 हजार सात सौ करोड़ रुपये से ज्यादा डिजिटल माध्यम से भुगतान किया जा चुका है। श्री भास्कर ने बताया कि प्रदेश में पिछले छह साल में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहूँ खरीद में लगभग तीन गुना की वृध्दि हुए है। उन्होंने बताया कि गेंहूँ की खरीद 30 जून तक जारी रहेगी और आने वाले 14 दिनों में 60 हजार मिटिक टन गेहूं की और खरीद की जायेगी।

Related posts

Leave a Comment