पीएम मोदी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बात

PM Modi will talk to Asha and Anganwadi workers through video conferencing

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए आज देश भर की आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य सेवाओं के लाभार्थियों से करेंगे बातचीत। पोषण माह के अंतर्गत इस महीने स्वस्थ पोषण पर दिया जा रहा है ज़ोर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए आशा और आंगनवाड़ी की लाखों कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य सेवाओं के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। पोषाहार को समर्पित पोषण माह, सितम्बर में इसी मकसद से मनाया जा रहा है ताकि देश के प्रत्येक परिवार में अधिकतम पोषण के महत्व का संदेश भेजा जा सके। पीएम मोदी के इस कदम से पिछले नवम्बर में गठित राष्ट्रीय पोषाहार मिशन और पोषण अभियान के लक्ष्यों को और मजबूती मिलेगी। दरअसल, पोषण अभियान के तहत सरकार ने बच्चों के अवरूद्ध शारीरिक विकास, अल्प-पोषण, बच्चों, किशोरियों और महिलाओं में खून की कमी तथा जन्म के समय बच्चे के वजन में कमी को दूर करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है।
यह प्रयास पोषण अभियान (राष्ट्रीय पोषण मिशन) के लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगा। केन्द्र सरकार ने नवंबर, 2017 में इस अभियान की शुरूआत की थी। इस मिशन का उद्देश्य है – बौनेपन, कुपोषण, रक्ताल्पता और जन्म के समय बच्चों के कम वजन के स्तर में कमी लाना है। पोषण अभियान के तहत सरकार ने बौनेपन, कुपोषण, रक्ताल्पता और जन्म के समय बच्चों के कम वजन के स्तर में क्रमशः 2%, 2%, 3% और 2% प्रतिवर्ष कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

प्रधानमंत्री इस मिशन से संबंधित विभिन्न हितधारकों के साथ संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम पोषण से संबंधित सफलता की कहानियों को साझा करने का भी मंच सिद्ध होगा।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर शुल्क बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की घोषणा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों… Read More

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की याचिका में दखल देने से इनकार

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति… Read More

5 hours ago

सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम शुरू किया

सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने… Read More

5 hours ago

मौसम विभाग का अगले दो दिन पूर्वोत्तर और देश के प्रायद्वीपीय हिस्सों में तेज वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर,… Read More

5 hours ago

आगामी मानसून से पहले बाढ़ के पूर्वानुमान मॉडल पर भारत और नेपाल के बीच काठमांडू में बैठक

आगामी मानसून से पहले बाढ़ के पूर्वानुमान मॉडल पर भारत और नेपाल के बीच काठमांडू… Read More

5 hours ago

भारत ने अपने कच्चे तेल की निर्भरता को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक किया: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.