News-Headlines

नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की

नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की। इससे राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्‍तर भारत में यात्रियों, एयरलाइन्‍स और कार्गो परिचालन के लिए एक नया द्वार खुल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा हवाई अड्डे का उद्घाटन और नागर विमानन सुरक्षा ब्‍यूरो से एयरोड्रम सुरक्षा कार्यक्रम से मंजूरी की प्राप्ति मिलने के बाद सेवाओं की शुरुआत होगी। नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो एयरलाइन अपनी पहली उड़ान संचालित करेगी। यह उड़ान यात्री सेवाओं की शुरुआत को दर्शाती है। इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्‍सप्रेस अपनी उड़ानों का परिचालन करेगी।

नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा भारत और विश्‍व के अन्‍य शहरों के साथ दिल्‍ली क्षेत्र और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश को जोड़ेगा । यह हवाई अड्डा देश में सबसे बड़ी ग्रीन फील्‍ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में से एक है। पहले चरण के नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का विकास सार्वजनिक निजी साझेदारी मॉडल के अन्‍तर्गत लगभग 11 हजार दो सौ करोड़ रुपये के कुल निवेश से किया गया है। यह हवाई अड्डा वार्षिक तौर पर एक करोड़ बीस लाख यात्रियों के प्रबंधन की क्षमता रखता है। इस हवाई अड्डे के पूरी तरह से वि‍कसित होने पर प्रति वर्ष सात करोड़ यात्रियों का प्रबंधन किया जा सकेगा।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर शुल्क बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की घोषणा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों… Read More

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की याचिका में दखल देने से इनकार

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति… Read More

6 hours ago

सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम शुरू किया

सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने… Read More

6 hours ago

मौसम विभाग का अगले दो दिन पूर्वोत्तर और देश के प्रायद्वीपीय हिस्सों में तेज वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर,… Read More

6 hours ago

आगामी मानसून से पहले बाढ़ के पूर्वानुमान मॉडल पर भारत और नेपाल के बीच काठमांडू में बैठक

आगामी मानसून से पहले बाढ़ के पूर्वानुमान मॉडल पर भारत और नेपाल के बीच काठमांडू… Read More

6 hours ago

भारत ने अपने कच्चे तेल की निर्भरता को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक किया: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.