अमेरिका के वॉशिंगटन में होटल हिल्टन में आज सुबह व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन रात्रि भोज में एक अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी की है। इस आयोजन में अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप तथा उपराष्ट्रपति जेडी वैंस मौजूद थे। तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध को पकड़ लिया गया है। उन्होंने त्वरित और साहसी कार्रवाई के लिए सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की प्रशंसा की। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रथम महिला, उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को 30 दिनों के भीतर फिर आयोजित किया जाएगा।
खबरों के अनुसार, एक हमलावर ने उस कमरे के बाहर गोलीबारी की जहां राष्ट्रपति और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अधिकारियों ने आसपास की सड़कों को सील कर दिया और पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
शुक्रवार को इस्लामाबाद में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, फील्ड… Read More
महाराष्ट्र के अधिकांश क्षेत्र तेज़ लू की चपेट में है। राज्य में तापमान 32 से… Read More
सरकार ने देशभर में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए… Read More
सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। प्रमुख अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को… Read More
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मुंबई में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)… Read More
रक्षा विभाग (आरएंडडी) के सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ.… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment