सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम शुरू किया है। इस प्रणाली का परीक्षण करने के लिए आज दोपहर करीब 12 बजे नागरिकों के मोबाइल पर सायरन के साथ एक सूचना भेजी गई। परीक्षण के दौरान संदेश में लिखा था – सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र। यह संदेश परीक्षण के लिए है, इसलिए जनता को इस पर कोई प्रतिक्रिया देने की कोई आवश्यकता नहीं है।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस संदेश से नागरिकों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह भारत की नई मोबाइल आधारित आपदा संचार प्रणाली का परीक्षण संदेश है। इसे दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक का उपयोग करके विकसित किया है। श्री सिंधिया ने कहा कि भविष्य में, इसी प्रणाली के माध्यम से आपदा या आपात स्थिति में स्थानीय भाषा में और स्थान के अनुसार तत्काल अलर्ट भेजे जा सकेंगे। दूरसंचार विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह एक उन्नत सार्वजनिक चेतावनी प्रणाली है।
सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति… Read More
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर,… Read More
आगामी मानसून से पहले बाढ़ के पूर्वानुमान मॉडल पर भारत और नेपाल के बीच काठमांडू… Read More
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चार साल पहले लागू… Read More
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment