Categories: News-Headlines

भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार हुआ

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चार साल पहले लागू हुए भारत-संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते – सीईपीए ने भारतीय किसानों, सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यमों और अन्य व्यवसायों के लिए परिवर्तनकारी अवसर पैदा किए हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध मजबूती से आगे बढते हुए 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

सेवा क्षेत्र भी लगातार बढ़ रहा है और नए बाजार खोल रहा है तथा अधिक मूल्य प्रदान कर रहा है। पीयूष गोयल ने यह भी बताया कि रत्न और आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विस्तार से ठोस लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यूएई से आने वाला प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और भारत का विदेशी निवेश दोनों देशों के बीच मजबूत होते आर्थिक संबंधों को और भी सुदृढ़ करता है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

भारत ने अपने कच्चे तेल की निर्भरता को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक किया: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More

2 hours ago

पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है।… Read More

2 hours ago

AERB ने कुडनकुलम परियोजना की इकाई 5 और 6 में प्रमुख उपकरण स्थापना को मंजूरी

परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना (केकेएनपीपी) इकाई 5 और 6… Read More

2 hours ago

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया, आज चेन्नई सुपर किग्ंस का मुकाबला मुंबई इंडियंस से

आईपीएल क्रिकेट में आज चेन्नई में शाम साढे सात बजे से चेन्नई सुपर किग्ंस का… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.