आरबीआई ने कहा कि चलन में मौजूद 2 हजार रुपये मूल्य वर्ग के 98 दशमलव चार सात प्रतिशत नोट वापसी की घोषणा के तीन साल बाद बैंक में वापस आ गए हैं। केंद्रीय बैंक ने अपने मुद्रा प्रबंधन अभ्यास के हिस्से के रूप में 19 मई, 2023 को 2 हजार रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। उस समय प्रचलन में ऐसे नोटों की कुल कीमत लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये थी। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 30 अप्रैल, 2026 तक यह आंकड़ा तेजी से घटकर 5 हजार चार सौ 51 करोड़ रुपये हो गया है। नोटबंदी की घोषणा के बाद से 2 हजार रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा 19 आरबीआई कार्यालयों में उपलब्ध है। आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि वापसी बावजूद, 2 हजार रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चार साल पहले लागू… Read More
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है।… Read More
परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना (केकेएनपीपी) इकाई 5 और 6… Read More
आईपीएल क्रिकेट में आज चेन्नई में शाम साढे सात बजे से चेन्नई सुपर किग्ंस का… Read More
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (HLO) का कार्य… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment