डीजल ATF निर्यात शुल्क
केंद्र सरकार ने 1 मई 2026 से शुरू होने वाले अगले पखवाड़े के लिए डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) और रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस (RIC) की संशोधित दरों की अधिसूचना जारी की है।
1 मई 2026 से अगले पखवाड़े के लिए डीजल पर ₹23 प्रति लीटर (SAED ₹23, RIC शून्य) और एटीएफ पर ₹33 प्रति लीटर SAED लागू रहेगा, जबकि पेट्रोल पर निर्यात शुल्क शून्य बना रहेगा। 5 kg वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमतों में भी आज से 261 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है।
शुक्रवार (01 मई, 2026) से 19kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव के बाद, दिल्ली में 19kg वाले सिलेंडर की कीमत अब 3,071.5 रुपये होगी।
सरकार ने यह व्यवस्था पश्चिम एशिया में जारी संकट के चलते लागू की है, ताकि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता बनी रहे और निर्यात को नियंत्रित किया जा सके।
पश्चिम एशिया संकट के कारण निर्यात को हतोत्साहित करके पेट्रोलियम उत्पादों की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया था। मंत्रालय ने कहा कि घरेलू खपत के लिए स्वीकृत पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा उत्पाद शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (HLO) का कार्य… Read More
संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)… Read More
भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का 5वां सत्र 29-30 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार… Read More
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लद्दाख के लेह में केन्द्रशासित प्रदेश के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment