नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर भारत में यात्रियों, एयरलाइन्स और कार्गो परिचालन के लिए एक नया द्वार खुल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हवाई अड्डे का उद्घाटन और नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से एयरोड्रम सुरक्षा कार्यक्रम से मंजूरी की प्राप्ति मिलने के बाद सेवाओं की शुरुआत होगी। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो एयरलाइन अपनी पहली उड़ान संचालित करेगी। यह उड़ान यात्री सेवाओं की शुरुआत को दर्शाती है। इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी उड़ानों का परिचालन करेगी।
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत और विश्व के अन्य शहरों के साथ दिल्ली क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ेगा । यह हवाई अड्डा देश में सबसे बड़ी ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में से एक है। पहले चरण के नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास सार्वजनिक निजी साझेदारी मॉडल के अन्तर्गत लगभग 11 हजार दो सौ करोड़ रुपये के कुल निवेश से किया गया है। यह हवाई अड्डा वार्षिक तौर पर एक करोड़ बीस लाख यात्रियों के प्रबंधन की क्षमता रखता है। इस हवाई अड्डे के पूरी तरह से विकसित होने पर प्रति वर्ष सात करोड़ यात्रियों का प्रबंधन किया जा सकेगा।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (HLO) का कार्य… Read More
संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)… Read More
भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का 5वां सत्र 29-30 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लद्दाख के लेह में केन्द्रशासित प्रदेश के लिए… Read More
अमेरिका ने भारत को लगभग 14 मिलियन डॉलर मूल्य की चोरी की गई 657 कलाकृतियां… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment