अमेरिका ने भारत को कलाकृतियां लौटाईं
अमेरिका ने भारत को लगभग 14 मिलियन डॉलर मूल्य की चोरी की गई 657 कलाकृतियां लौटा दी हैं। मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने इसकी घोषणा की। न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास की महावाणिज्यदूत राजलक्ष्मी कदम की उपस्थिति में एक कार्यक्रम में इन कलाकृतियों को लौटाया गया। तस्करी नेटवर्क की कई जांचों के बाद ये कलाकृतियां बरामद की गईं। एक रिपोर्ट
एल्विन ब्रैग ने कहा कि भारत में तस्करी नेटवर्क सांस्कृतिक विरासत को बड़े पैमाने पर निशाना बनाते है। 600 से अधिक कलाकृतियों की वापसी से यह बात स्पष्ट होती है। उन्होंने कहा कि चोरी की गई कलाकृतियों को भारत वापस लाने के लिए अभी और काम करना बाकी है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्यदूत बिनय प्रधान ने मैनहट्टन जिला अटॉर्नी कार्यालय, अमरीका के गृह सुरक्षा विभाग और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निरंतर सहयोग की सराहना की। लौटाई गई वस्तुओं में दो मिलियन डॉलर की कांस्य प्रतिमा ‘अवलोकितेश्वर‘ और वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश के एक मंदिर से चुराई गई नृत्य करते भगवान गणेश की बलुआ पत्थर की प्रतिमा भी शामिल है।
सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति… Read More
सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने… Read More
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर,… Read More
आगामी मानसून से पहले बाढ़ के पूर्वानुमान मॉडल पर भारत और नेपाल के बीच काठमांडू… Read More
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चार साल पहले लागू… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment