विदिशा में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया, PMNRF से अनुग्रह धनराशि देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदिशा, मध्य प्रदेश में हुई मौतों पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

पीएमओ से जारी एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: “विदिशा, मध्य प्रदेश में हुए हादसे से काफी दु:खी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इस घटना में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि दी जाएगी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी”

मध्‍य प्रदेश में विदिशा कुंआ दुर्घटना में मृतकों की संख्‍या बढकर 11 हुई

मध्यप्रदेश में विदिशा कुएं हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। बृहस्पतिवार रात से शुरू बचाव कार्य कल दिन भर चला और 11 शव निकाले जाने के बाद रात में बंद कर दिया गया। कुएं से 19 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

Related posts

Leave a Comment