केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- भारत अपने इथेनॉल मिश्रण लक्ष्य को 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने पर कर रहा विचार

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- भारत अपने इथेनॉल मिश्रण लक्ष्य को 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने पर कर रहा विचार

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत अपने इथेनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत से बढ़ाने पर विचार कर रहा है। गुवाहाटी में कल एडवांटेज असम के दूसरे चरण में निवेश शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश पहले ही 19 दशमलव 6 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण कर रहा है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि विकास संबंधी चुनौतियों के बावजूद, भारत में सभी जीवाश्म ईंधन उत्पादन कंपनियों को 2045 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने की उम्मीद है।

यह सत्र भारत की एक्ट ईस्ट नीति में असम की भूमिका को मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक मंच के रूप में आयोजित किया गया।

Related posts

Leave a Comment